राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला जिला सिरमौर की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई ने तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन

देवराज शर्मा, सिरमौर
31 मई 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला जिला सिरमौर की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई ने तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जिसमें भाषण प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता नारा लेखन नाटक आदि गतिविधियों में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सभी आयोजित गतिविधियों का केंद्र बिंदु लोगों को तंबाकू व अन्य नशों के सेवन के दुष्परिणाम बारे जागरूक करना रहा।एनएसएस इकाई प्रभारी हरदेव सिंह व बीना कायस्थ ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों से अपील की कि विशेष दिवस मनाने के अतिरिक्त भी सभी स्वयंसेवी लगातार लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक करते रहें।कार्यक्रम के अंतिम भाग में स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम बनकला शंभू वाला में एकजागरूकता रैली निकाली गई

जिसमें सवासेवियों द्वारा नशे से दूर रहने के नारों का उद्घोष कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य प्रीति तंवर ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया तथा तंबाकू निषेध दिवस के सफल आयोजन हेतु सभी अध्यापक अध्यापिकाओं वह बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर नवनीत वर्मा अमित कुमार अनुज कुमार शराफत अली, मनीष कुमार, शशिकांत,रीना कुमारी,अल्पना भटनागर हरिंदर परमार कुलदीप ठाकुर अंशुल शर्मा रवाना सैयद आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *