पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने बिना परमिट शहतूत की लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ा

स्वारघाट (सुभाष चंदेल)

पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने बिना परमिट शहतूत की लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ने में सफलता पाई है।

गत रात्रि ए एस आई स्वारघाट मनसू राम की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा स्वारघाट चौक पर नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रहे तिरपाल से ढके एक ट्रक को जब चैक किया गया तो उसमें शहतूत की लकड़ी भरी पाई गई।

इस संबंध में ट्रक चालक व उसके साथ बैठा व्यक्ति ट्रक में लदी लकड़ी के बारे में कोई भी वैध परमिट पुलिस के समक्ष पेश न कर सके।

इस संबंध में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में आई पी सी की धारा 34/379 तथा भारतीय वन अधिनियम की धारा 41/42 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ट्रक चालक की पहचान अमन कुमार पुत्र करतार सिंह गांव घराण तहसील झंडूत्ता तथा दूसरे व्यक्ति की पहचान लक्की शर्मा पुत्र दलीप कुमार गांव लुरहाणी तहसील घुमारवीं दोनों जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

डी एस पी नयनादेवी विक्रांत बोंसला ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *