सराहां डीएवी सीनियर सेकेंडरी सकुल सराहां में मनाया 9 वाॅ विश्व योग दिवस आयोजित ।
सराहां डीएवी सीनियर सेकेंडरी सकुल सराहां में मनाया 9 वाॅ विश्व योग दिवस आज दिनांक 21 जून 2023 को विश्व योग दिवस के अवसर पर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहां में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों तथा स्टाफ के सभी सदस्यों ने योगिक क्रियाएं की जिसमें पद्मासन ,त्रिकोणासन ,ताड़ासन, वक्रासन अर्ध चंद्रासन अनुलोम ,विलोम तथा सूर्य नमस्कार आदि आसन किए इस अवसर पर पर स्कूल के प्रमुख अध्यापक विशाल पुंडीर ने योग के महत्व व उससे होने वाले फायदों से अवगत करवाते हुए सभी बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित किया।इसके साथ ही उन बच्चों को बधाइयां दी जिनको कल अमर उजाला भविष्य ज्योति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था यह शैक्षणिक सत्र 2022-23 की दसवीं कक्षा की परीक्षा में सराहनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया।



