अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक कंडाघाट में सदस्यता अभियान आरंभ

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक कंडाघाट में सदस्यता अभियान आज से शुरू कर दिया गया है इसकी जानकारी देशराज ठाकुर न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ इकाई कंडाघाट के अध्यक्ष ने दी सदस्यता अभियान सभी विभागों में आज से शुरू कर दिया गया है यह अभियान 30 जुन तक चलेगा उसके बाद जैसे ही कंडाघाट ब्लॉक के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे कंडाघाट की अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा सदस्यता शुल्क मात्र ₹100 लिया जा रहा है देशराज ठाकुर ने सभी विभागों के कर्मचारियों से आग्रह किया है कि जो ब्लाक कार्यकारिणी में काम करना चाहता है अपना नाम दें ताकि ब्लाक कार्यकारिणी का जल्दी से गठन किया जाए ताकि कर्मचारियों की जो लंबित मांगे पड़ी है उसे जल्द से जल्द सरकार तक पहुंचाया जाए जैसे क्लास फोर के कर्मचारी 58 साल में ही रिटायर हो जाते हैं उनके लिए रिटायरमेंट उम्र 60 करवाना और जिनके 10 साल पेंशन के लिए नहीं पूरे हो रहे हैं उनको भी सम्मानजनक पेंशन दिलवाना आदि कर्मचारियों से रिलेटेड जो भी अन्य मुद्दे होंगे वह सरकार तक पहुंचाना और उन्हें जल्द पूरा करना पहली प्राथमिकता होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *