पूरेदेश की तरह सोलन जिला में भी बकराईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता के साथ मनाया गया।
सोलन 29 जून 2023
पूरे देश की तरह सोलन जिला में भी बकराईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता के साथ मनाया गया।मुस्लिम भाइयो ने भी राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए नवाज अदा की । आज सुबह से ही सोलन की जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पडी और सभी ने मिलकर नमाज अदा की । जिला में स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद पर गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी । बकरीद के त्यौहार पर जिला सोलन में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर त्यौहार मनाया हुआ एक दूसरे को बकरीद के अवसर पर बधाई दी उल्लेखनीय है यही नहीं सोलन में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलकर सभी त्यौहार मनाते हैं हिंदू के त्योहार त्योहारों में मुस्लिम शामिल होते हैं वह मुस्लिम के त्योहारों में हिंदू शामिल होते हैं
जामिया इस्लामिक कमेटी जामा मस्जिद सोलन के प्रधान सफ़दर हुसैन ने सभी को ईद की मुबारक देते हुए कहा की सोलन की मस्जिद में नमाज़ अदा की गई उन्होंने बताया कि सभी ने इस मौके पर देश और प्रदेश की सलामती , खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी है


