जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई कंडाघाट के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई कंडाघाट के चुनाव सर्वसम्मति। चुनाव के प्रभारी सत्यदेव रतूड़ी एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट सोलन व सह प्रभारी अशोक शर्मा फायर डिपार्टमेंट सोलन व न्यू पेंशन कर्मचारी संघ ब्लॉक कंडाघाट के अध्यक्ष देस राज ठाकुर की देखरेख में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह कंडाघाट में संपन्न हुए इस मौके पर जिला सोलन के एनजीओ फेडरेशन के( कन्वीनर ) संयोजक शमशेर सिंह ठाकुर न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला सोलन मिनी सेक्ट्रिएट के अध्यक्ष रविकांत विशेष रूप से उपस्थित रहे।


चुनाव प्रभारी सत्यदेव रतूड़ी ने प्रधान पद के लिए सत्तीश् शर्मा,वरिष्ठ उपध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार,महासचिव के लिए विनोद कुमार,कोषाध्यक्ष के लिए प्रशांत ठाकुर,उपाध्यक्ष के लिए श्र गोपाल जमाल्टा ओर मुख्य सलाहकार् के लिए वीरेंदर ठाकुर निर्विरोध चुने गये।हाउस द्वारा सर्वसमती से परित किया गया की अतिरिक्त कार्यकारिणी का विस्तार जल्द ही किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *