देश में शहीदों को सम्मान के लिए विशेष अभियान ‘ मेरी माटी, मेरा देश’ शुरू किया गया।

नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा आज सोलन की लगभग 38 ग्राम पंचायतो में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आगाज़ किया।  इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में लगभग 112 वीर जवानों ने भाग लिया। सभी कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजरोहण से हुआ, उसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए  सम्मान चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। व उनके हाथ से पोधा लगवा कर 75 पौधो की वाटिका बनाई गई।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्यक्रम मन की बात मे कहा की देश मे अमृत महोत्सव की गूंज के बीच एक और बड़े अभियान की शुरुआत होने जा रही है । देश के गाँव गाँव के कोने कोने से 7,500 कलशों मे मिट्टी लेकर यात्राएं दिल्ली पहुंचेगी ।  ये अपने साथ देश के अलग अलग हिस्से से पोधे भी लेकर आएगी । कलशों मे आई माटी और पोधों को मिलाकर नेशनल वॉर मेमोरियल पास अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा । यह ‘ एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘ का भव्य प्रतीक बनेगी ।  यह कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ग्रामीण स्तर पर तथा तत्पश्चात ब्लॉक स्तर  उसके बाद राज्य स्तर और आखिर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगा । इसमे पंच प्रण की शपथ भी ली जाएगी । और सभी देशवासी देश की पवित्र मिट्टी को हाथ मे लेकर शपथ के साथ अपनी सेलफ़ी को yuva.gov.in पर अपलोड करेंगे।

Show quoted text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *