शहीद रोशन क्लब पपलोल द्वारा मनाया गया कारगिल विजय दिवस।
जिला सोलन जिला के सर्वश्रेष्ठ युवक मंडल शहीद रोशन क्लब पपलोल द्वारा कारगिल दिवस का आयोजन पपलोल गांव में किया गया। इस मौके पर बी. डी .ओ कंडाघाट ग्राम पंचायत पौधना कि प्रधान अनिता देवी ग्राम पंचायत पौधना के उप प्रधान संजीव ठाकुर एवं जेई रमेश शर्मा ,यशोदा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में बी डी ओ कंडाघाट द्वारा शहीद रोशन लाल जी के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई उसके बाद ग्राम पंचायत पौधना के प्रतिनिधि मंडल एवं पपलोल गांव के लोगों ने शहीद रोशन लाल जी के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी ।

इसी के साथ-साथ शहीद रोशन क्लब द्वारा इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहीद रोशन क्लब पपलोल के उपनिदेशक हर्ष ठाकुर ने बताया के शहीद रोशन क्लब समय-समय पर इस तरह के आयोजन करवाता रहा है वहीं क्लब के नवनियुक्त प्रधान राहुल ठाकुर ने कहा की देश के वीर सपूतों की याद में मनाया जा रहे कारगिल दिवस का आयोजन पपलोल गांव में हर वर्ष किया जाता है व इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के हर एक वीर सपूत को वो नमन करते हैं।


