भगवती सकीर्तन मंडल ध्यारीघाट द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीशा को 10000 का सहयोग
भगवती संकीर्तन मंडल ध्यारीघाट द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीशा की पानी की टंकियों की फिटिंग व सामग्री आदि के लिए पार्टी के प्रधान जयकृष्ण शर्मा , वरिष्ठ सदस्य कृष्ण चंद शर्मा व सचिव अमर लाल ठाकुर ने प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीशा को 10000/ सहयोग राशि दी गई । गौरतलब है कि भगवती संकीर्तन मंडल समय समय पर धार्मिक कार्यों के साथ-सा द सामाजिक कार्यों जैसे स्कूल,मंदिर व गरीब लडकियों की शादी आदि करवाने में अपना योगदान देते रहता हैं ।प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार गुप्ता ने इस सहयोग के लिए भगवती संकीर्तन मंडल का धन्यवाद किया ।


