MC Stan के शो में जाने के सावल पर भड़कीं प्रियंका चाहर, कहा-टाइम नहीं है, बहुत बिजी हूं
बिग बॉस 16 के बाद से ही प्रियंका चाहर चौधरी से एमसी स्टैन को लेकर मीडिया वाले सवाल पूछते ही रहते हैं। हाल ही में पीसी ने कुछ ऐसा जवाब दिया जिसके बाद सबकी बोलती बंद हो गई।

दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी को एक सैलून लॉन्च इवेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। उडारियां फेम इस एक्ट्रेस ने आल ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था। जिसके साथ उन्होंने एक शिमरी सी जैकेट भी पेयर की हुई थी। मौके पर मौजूद मीडिया के लोगों ने प्रियंका से सवाल पूछना शुरू कर दिया। जिसमें से एक ये भी था कि क्या आप एमसी स्टैन के कॉन्सर्ट में जाने वाली हैं? प्रियंका ने जो जवाब दिया उसे सुनकर लोग हैरान रह गए।
एमसी स्टैन के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने पलटकर जवाब देते हुए कहा- ‘उन्हें ऑल द बेस्ट लेकिन मेरे पास अभी वक्त नहीं है। मैं इस समय बहुत व्यस्त हूं।’ प्रियंका के फैंस लगातार नाराज हो रहे थे कि आखिर एक्ट्रेस से बार-बार क्यों स्टैन के कॉन्सर्ट को लेकर सवाल पूछा जा रहा है। फैंस उनके जवाब से काफी खुश नजर आए। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखना शुरू किया कि वाह बॉस लेडी इज बैक।


