[8/28, 3:03 PM] Karan Nanda: हिमाचल की 22 लाख महिलाएं को 2970 करोड़ का इंतजार : भाजपा
शिमला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, पायल वैद्या और सचिव डेजी ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाएं आज भी उसे कांग्रेस नेताओं की गारंटी का इंतजार कर रही है जो उन्होंने चुनाव के समय में दी थी। हम हिमाचल की सभी महिलाओं की ओर से कांग्रेस को याद दिलाना चाहेंगे कि कांग्रेस सरकार ने कहा था की जैसी वह सत्ता में आएंगे और उसके आते ही कांग्रेस के नेता सभी हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को 1500 रु प्रतिमा देना शुरू कर देंगे।
ऐसा प्रतीत होता है कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से कुंभकरण की नींद सो गई है। पहली कैबिनेट में गारंटी पूरी करने वाली कांग्रेस को 9 महीने बाद भी यह स्मरण नहीं हो पा रहा है की उन्होंने चुनावों के समय क्या क्या गारंटी जनता को दी थी।
अगर गौर से देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं हैं, 9 महीने बीत चुके हैं और अगर 1500 रु प्रति महीने देने हो तो हर महीने के हिसाब से एक महिला को अभी तक 13500 रु खाते में पहुंच जाने चाहिए थे।
भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को उनका हक जल्द से जल्द दिया जाए। आज भी 22 लाख महिलाएं 2970 करोड़ का इंतजार कर रही है।
उन्होंने कहा की 2970 करोड़ हिमाचल की सुक्खू सरकार की 22 लाख महिलाओं को 9 महीने की देनदारी है। यह हक को कांग्रेस सरकार को हिमाचल की नारी शक्ति को देना ही होगा।
[8/28, 6:28 PM] Karan Nanda: महिला मोर्चा 29, 30 और 31 अगस्त को राखी के त्यौहार को स्नेह यात्रा के रूप में मनाएगी : योगी
शिमला, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा की महिला मोर्चा 29, 30 और 31 अगस्त 2023 को राखी के त्यौहार को स्नेह यात्रा के रूप में पूरे देश और प्रदेश भर में मनाएगी।
महिला मोर्चा इस कार्यक्रम को बस, ऑटो, रिक्शा, टैक्सी चालक भाइयों के साथ बड़ी धूमधाम के साथ मनाएगी।
सभी बहने अपने-अपने मंडलों में यह स्नेह यात्रा कार्यक्रम इन तीन दिनों के लिए चलाएगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा फौजी और चिकित्सको भाइयों को रक्षासूत्र बंधेगी, साथ ही सेवा बस्तियां और अनुसूचित जातिवर्ग के भाइयों को रक्षासूत्र बांध इस कार्यक्रम को मनाएगी I
महिला मोर्चा पुलिस और होमगार्ड जवानों को भी रक्षासूत्र पहनाएगी
उन्होंने कहा की देश और प्रदेश के सभी चालक महिलाओं को अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचते है और त्योहार पर भी छुट्टी नही जाते है। महिला मोर्चा इन सभी भाईयों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विशेष सम्मान देकर उनके काम की सराहना करेगी। इन सभी का महिलाओं की सुरक्षा में बड़ा योगदान होता है।

