फोर्टिस ने दी पीजी कालेज नगरोटा बगवां को सीपीआर ट्रेनिंग

कांगड़ा (अतुल)
फोर्टिस ने दी पीजी कालेज नगरोटा बगवां को सीपीआर ट्रेनिंग ।
डाॅ कर्नल परमार ने अस्पताल में चल रही हिमकेयर योजना पर दी विस्तारपूर्वक जानकारी
दो दिवसीय सीपीआर ट्रेनिंग सेशन के पहले दिन सोमवार को फोर्टिस अस्पताल, कांगड़ा एवं दूसरे दिन मंगलवार को पीजी कालेज नगरोटा बगवां में फोर्टिस अस्पताल, कांगड़ा द्वारा एक हैल्थ सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें सीपीआर (कार्डियो-पल्मोनरी रिस्सीटेशन) पर ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग सेशन में बताया गया कि किस तरह हार्ट अटैक एवं सडन कार्डियक अरेस्ट में मरीज को रिवाइव किया जा सकता है। साथ ही साथ डेमोस्ट्रेशन में दिखाया गया कि अगर आपके परिवार एवं आस-पड़ोस में कभी कोई ऐसी स्थिति उत्पन हो जाए, तो किस तरह से हार्ट अटैक के मरीज को रिवाइव किया जा सकता है।
सेशन के आरंभ में फोर्टिस कांगड़ा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ कर्नल सुखजीत सिंह परमार ने कहा कि सीपीआर की सही जानकारी से हम एक हार्ट अटैक के मरीज को जिंदगी प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा डाॅ एसएस परमार ने उपस्थित कालेज स्टाफ एवं बच्चों को फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में चल रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर के तहत निःशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध है, जोकि ह्रदय रोग, हड्डी रोग, जनरल मेडिसिन एवं सर्जरी विभाग शामिल हैं।
डाॅ कर्नल एसएस परमार ने कहा कि इस हिमकेयर योजना के तहत अस्पताल में मेडिसिन से संबंधित रोग एवं सर्जरी विभाग में पित्त की पत्थरी का आॅपरेशन, हर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर एवं इसके अलावा कार्डियोलाॅजी एवं आॅर्थो विभाग में घुटना एवं हिप रिप्लेसमेंट, आथ्रोस्काॅपी एवं स्पोट्र्स इंजूरी, आॅस्टिओ अर्थराइटिस एवं गठिया का इलाज, टूटी (फ्रैक्चर) व टेढे-मेढी़ हड्डियों का इलाज, ट्राॅमा केयर व स्पोट्र्स सर्जरी तथा पेसमेकर, हार्ट स्टेंटिंग आदि में निःशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं,.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *