नशा निवारण परिषद की नाहन में विशेष बैठक हुई।

देवराज शर्मा सिरमौर
बैठक की अध्यक्षता नशा निवारण परिषद के जिला अध्यक्ष अमरजीत परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तत्काल प्रभाव से देवांशु शर्मा को जिला एम्बेसडर,संतोष कपूर को महिला विंग की कोऑर्डिनेटर व इंजीनियर राहुल शर्मा को जिला सलाहकार बनाया गया।जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह परमार ने कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।उन्होंने कहा कि देवांशु शर्मा जस्ट कबड्डी लीग में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुके हैं उन्होंने कहा कि देवांशु शर्मा दो बार राष्ट्रीय स्टार पर व दो बार प्रदेश स्तर पर खेल चुके हैं।उन्होंने कहा कि देवांशु शर्मा को दिल्ली दमदार टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है जो कि सिरमौर किला के लिए व प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है।इसके अलावा संतोष कपूर जो पूर्व में जिला परिषद की सदस्य रही है वह तेज तर्राट समाज सेविका है उन्हें भी नशा निवारण परिषद में महिला विंग का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। संतोष कपूर के नशा निवारण परिषद में लेने से परिषद और मजबूत होगी।इसके अलावा राहुल शर्मा को जिला सलाहकार नियुक्त किया गया है।अमरजीत सिंह परमार ने कहा कि नशा निवारण परिषद सिरमौर में अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहे लोगों के खिलाफ लगातार महिम चलाए हुए हैं। जिसके परिणाम भी जिला पुलिस द्वारा दिए जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए काला जहर है इससे जहां समाज में युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है वहीं बच्चों का भविष्य भी आधार में लटका हुआ है।उन्होंने कहा कि आज युवाओं में इतना दम है कि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने जिला सिरमौर जिला के सभी युवाओं से आह्वान किया कि,आओ नशे को जड़ से मिटाएं अपना व अपने परिवार को खुशहाल बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *