कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ऊना जिला मुख्यालय में नगर परिषद पार्क पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ऊना केंद्र द्वारा समारोह आयोजित

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ऊना जिला मुख्यालय में नगर परिषद पार्क पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ऊना केंद्र द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महिन्द्र पाल गुर्जर ने किया। इस समारोह में स्वर्ग के दृश्य की कल्पना, द्वादश ज्योतिर्लिंग व चारों काल चक्कर में ईश्वरीय ज्ञान के चक्कर पर चित्रवर्णन को प्रदर्शित किया गया। ऊना केंद्र की प्रमुख बी के आशा दीदी, बी के बबिता बहन, भाई अवदेश, अरविंद सहित विशेष रूप से उपस्थित रही।अपने उद्घाटन सम्बोधन में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर नें ब्रह्माकुमारीज द्वारा विश्व भर में मानव कल्याण और मानवता में सद चरित्र के गुणों कें विकास में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए साधुवाद दिया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज द्वारा सहज राजयोग सें आत्मा व परमात्मा की अनुभूति व आज के तनावपूर्ण जीवन सें मुक्त होकर अच्छा जीवन बना सकते हैं। इस अवसर पर पीस म्यूजिक चैनल के प्रसिद्ध गायक बी के ओम प्रकाश ने अपने प्रसारित दो पंजाबी गीतों से सभी लोगों को मंत्रमुग्ध करके नाचवा कर सबको ईश्वरीय आन्नद में विभोर कर दिया।मंच पर यशोदा द्वारा कृष्ण बाल को झूला झुलानें व लक्ष्मी नारायण, मीरा बाई व साधु की संजीव झांकीयां का बड़े मनमोहक सें प्रदर्शित किया। इस अवसर पर बाल कलाकारों ने कृष्ण लीला पर आधारित नृत्यों सें उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध किया।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ ओ आर सी गुड़गाँव से बी के रजनी बहन नें अपना ईश्वरीय संदेश देकर आत्मा व परमपिता परमात्मा के गुह्य ज्ञान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अपने विकर्मो से मुक्त होने व सद्कर्मों को करनें व विश्व की आत्माओं को उनकी सुख व शांति के लिए दूआए देने के लिए व सहज राजयोग से अपना व सवत्र भले की ज्ञान की बातों सें अवगत करवाया।ऊना केंद्र की प्रमुख बी के आशा दीदी ने अतिथियों को ईश्वरीय सौगात व देवताओं के चित्र देकर सम्मानित किया। अंत में बी के बबीता ने नगर परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी के विशेष योगदान के लिए व उपस्थित महमानों व भाई-बहनों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *