09 सितम्बर, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

09 सितम्बर, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

09 सितम्बर, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सोलन जिला के सभी न्यायालयों में किया गया, जिसमें जिला सोलन के उपमण्डल नालागढ़, कसौली, अर्की एवं कण्डाघाट तथा सोलन मुख्यालय में 12 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया। इस सितम्बर माह मे प्री लोक अदालत सीटिंगस भी करवाई गई। इन लोक अदालतों का आयोजन अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायधीश सोलन अरवीन्द मलहोत्रा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर कुल 12838 मामलों को सुनवाई के लिए प्री लोक अदालत सीटिंगस एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया जिसमें से 5957 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमती से किया गया। इन मामलों में कुल समझौता राशि 16,54,71,712/- रूपये रही। इन मामलों में 10907 मोटर व्हीकल चलानों को भी विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया जिसमें से कुल 5070 मामलों का निपटारा किया गया । यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन आकांक्षा डोगरा द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *