महिला आरक्षण बिल पास होने पर सोलन भाजपा मंडल ने मनाया जशन

महिला आरक्षण बिल दोनो सदनों से पास हुआ है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को 33% आरक्षण देने का वचन किया था, जो पूर्ण कर दिया गया है। इस बिल के पास होने पर आज भारतीय जनता पार्टी सोलन मण्डल के कार्यकर्ताओं ने सोलन के माल रोड पर मिष्ठान वितरित किए तथा विशेष रूप से महिलाओं को बधाई दी। इस उपलक्ष्य पर सोलन मण्डल के अध्यक्ष मदन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्षा रश्मिधर सूद, प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा तथा जिले व मण्डल के विशिष्ट पदाधिकारी व कार्यकर्ता, महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष भूपेन्द्र ठाकुर उर्फ़ सनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *