लोक संगीत प्रतियोगिता आयोजित संगीत के कनिष्ठ वर्ग में सहज और वरिष्ठ में सतीश प्रथम

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा कला केंद्र कोठो में वीरवार को राजभाषा हिंदी सम्मान समारोह, लोक नाट्य करियाला तथा स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में लोक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि ए.डी.सी. अजय कुमार यादव उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद्मश्री डा. विद्यानंद सरैक उपस्थित रहे। लोक संगीत प्रतियोगिता में निर्णायक प्रो. हेतराम शिमला तथा लेखराम पाल सेवानिवृत्त ड्रामा इंस्पैक्टर जिला लोक संपर्क विभाग शिमला उपस्थित रहे।

राजभाषा हिन्दी सम्मान समारोह में सरकारी कामकाज हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी के रूप में जोगिन्द्र प्रकाश राणा जिला पंचायत अधिकारी का नाम चयनित किया गया था। कर्मचारी के रूप में दीपिका किरण कनिष्ठ सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय सोलन प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार रक्षा देवी डाटा एंट्री ऑप्रेटर जिला सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय सोलन को दिया गया।

तत्पश्चात संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोक संगीत प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग 16 से कम आयु में सहज कौर डी.ए.वी. स्कूल कंडाघाट प्रथम तथा कोठों स्कूल के हिमांशु को छात्र वर्ग में प्रथम पुरस्कार दिया गया। वरिष्ठ वर्ग में विशुद्ध लोक संगीत प्रतियोगिता में सतीश कुमार कंडाघाट को प्रथम तथा विलयात्मक लोक संगीत में वरिष्ठ वर्ग में जसवंत कुमार सोलन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। विजेताओं को 11,000 रुपए का पुरस्कार तथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *