सराहा में आयोजित राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के तीसरे दिन पुरुषों के सेमीफाइनल में दिल्ली के पहलवान प्रशांत ने मारी बाजी।
सराहांसराहा में आयोजित राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के तीसरे दिन पुरुषों के सेमीफाइनल में दिल्ली के पहलवान प्रशांत ने चंडीगढ़ के अमित कुमार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया व गुड़गांव के आशीष कुमार ने सोनीपत के अजयदीप को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में गुड़गांव के आशीष कुमार ने दिल्ली के प्रशांत को फाइनल में हराकर पुरस्कार जीता ।फाइनल में 82 हजार की माली रखी गई थी।जिसमें विजेता आशीष पहलवान को 51 हजार रूपए दिए गए व दिल्ली के प्रशांत को 31 हजार रुपए की नगद राशि दी गई। इसी तरह महिलाओं की माली भारत केसरी पहलवान काजल ने सुषमा को हराकर माली को जीता।महिलाओं की माली को पहलवान ना आने के कारण 21 हजार व 11 हजार का कर दिया गया था। महिला पहलवान न आने को लेकर भी लोगों में काफी नाराजगी देखी गई।लोगों ने कहा कि मेला आयोजन का जिन लोगों पर जिम्मा था उन्होंने महिला पहलवानों को सूचना नहीं दी। जिस कारण दो ही पहलवान आ पाए।इसके अलावा स्कूल में पड़ने वाली करीब एक दर्जन छात्राओं ने भी कुश्ती में भाग लिया। यह छात्राएं स्कूल में पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।

