पाकिस्तान से आने वाली हीरोइन/चिट्टा के तस्कर को सोलन पुलिस ने अटारी बॉर्डर से किया गिरफ़्तार

*पाकिस्तान से आने वाली हीरोइन/चिट्टा के तस्कर को सोलन पुलिस ने अटारी बॉर्डर से किया गिरफ़्तार*सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा ज़िले में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली हेरोइन तस्करी के मुख्य नेटवर्क्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है जिसमें एक नेटवर्क में भारत पाकिस्तान सीमा से हेरोइन चिट्टा की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को अटारी वाघा बॉर्डर के पास से गिरफ़्तार किया गया है।दिनांक 25.09.2023 को सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा चिट्टा तस्करों पर रखी जा रही निगरानी के दौरान पाया गया कि शूलिनी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला एक छात्र दक्ष ठाकुर चिट्टा/हैरोईन की खरीद फरोख्त में संलिप्त है, जो यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स और अन्य युवक युवतियों को चिट्टा/हैरोईन सप्लाई करने का काम कर रहा है ।यह Shoolini university से M Pharma का कोर्स कर रहा है।जिस पर रेड़ींग पार्टी तैयार करके दक्ष ठाकुर के कमरा की तलाशी ली गई तो दक्ष ठाकुर S/O श्री अविंद्र सिंह तह0 घनारी जि0 ऊना हि0प्र0 उम्र 23 वर्ष से क़रीब 12 ग्राम चिट्टा/हैरोईन ब्राम्द हुई। जिस पर मुकदमा दर्ज थाना सदर करके आरोपी को गिरफ़्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।बैकवर्ड लिंकेज इन्वेस्टीगेशन के दौरान आरोपी से इस खेप के सप्लायर बारे पूछताछ की गई जिसमें पता चला कि यह पिछले कुछ सालों से अटारी बॉर्डर के एक नशा तस्कर Mangal Singh S/O Santokh Singh ,Sub Teh Atari Distt Amritsar Punjab age 33 Year, के संपर्क में है और उससे लगातार हेरोइन की तस्करी हिमाचल प्रदेश में ज़िला ऊना, ज़िला मंडी और सोलन में कर रहा था। नशा तस्कर मंगल सिंह की surveillance की गई और पता चला यह कि यह नशा तस्कर punjab के Amritsar ज़िले में भारत पाकिस्तान की सीमा से 6 किमी दूर एक गाँव में रहता है और पाक़िस्तान से ड्रोन के माध्यम से आने वाली हेरोइन की तस्करी में कई सालों से संलिप्त है जो इस आरोपी को पकड़ने के लिए एक special team गठित की गई जिसने दिनांक 27.09.23 को अटारी बॉर्डर के पास भारत पाकिस्तान की सीमा के पास से आरोपी Mangal Singh S/O Santokh Singh ,Sub Teh Atari Distt Amritsar PB age 33 Year,को गिरफ़्तार करके थाना सोलन लाया गया और इसे न्यायालय में पेश करके 13 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।इस आरोपी के नेटवर्क में संलिप्त हिमाचल के अन्य तस्करों को शामिल जाँच किया गया है।मुक़दमा में जाँच जारी है।*सोलन पुलिस द्वारा पिछले 3 महीनों में अभी तक बाहरी राज्यों के 32 सप्लायरों जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 4 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है।इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाये जा रहे चिट्टा तस्करी के 6 बड़े नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है जिससे सैकड़ों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *