लोगो की सेवा ही मेरा उद्देश्य : किशोरी लाल
लोगो की सेवा ही मेरा उद्देश्य :किशोरी लाल
बैजनाथ 13 अक्तूबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि एवं पशुपालन, किशोरी लाल ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध निकारण और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सीपीएस किशोरी लाल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत अधिकारियों एवं स्थानीय जनता से विचार-विमर्श कर रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
सीपीएस किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार सुशासन की सरकार है और लोग अपने काम करवाने के लिए अनावश्यक परेशान ना हो इसके लिये उचित व्यवस्था विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि गांव की जनता भोली भाली होती है।
उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि उनको जब भी कोई काम हो तो वो सीधे उनसे मिल सकते हैं ,काम के लिए किसी दूसरे व्यक्ति या बिचौलिए को लाने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाए और लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगवाये जाएं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का समान विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी क्षेत्रों में एक समान विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इस मौके पर एसटी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , उप प्रधान कुडंग रणबीर राणा , ब्लॉक कांग्रेस महासचिव समीर राणा , अर्जुन , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


