ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज शिमला में ग्राम रोजगार सेवक
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज शिमला में ग्राम रोजगार सेवक संघ की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 7,51,101 रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए ग्राम रोजगार सेवक संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगी।


