जगदम्बा रामलीला मंडल सोलन द्वारा गंज बाजार मे आठवें दिन की रामलीला मंचन मे समाजसेवी डाक्टर संजय अग्रवाल ने अपनी धर्म पत्नी डाक्टर सवीता अग्रवाल सहीत बतौर मुख्यअतिथी शिरकत की मंडल की और से प्रधान मुकेश गुप्ता, निर्देशक हरिश मरवाह, सह निर्देशक राकेश अग्रवाल,सचीव धर्मेंद्र ठाकुर मुख्यअतिथी को समृती चिन्ह भेंट किए। संजय अग्रवाल ने कहा की हमारे शहर के लिए बहुत ही हर्ष की बात है की जगदम्बा रामलीला मंडल 42 वर्षो से रामलीला का मंचन करके लगातार हमारे धर्म ग्रंथ रामायण और भगवान राम के द्वारा दिए गए उपदेशो को जन जन तक पहुचा रहा है जिससे हमारे धर्म ग्रंथ की जानकारी जन जन तक पहुचती है उन्होने कहा की हम सब को मिलकर और सभी को साथ लेकर एक अच्छी विचारधारा वाले समाज निर्माण मे अपना योगदान देना चाहिए उन्होने कहा की आज के मंचन मे राम लक्ष्मण से शबरी का संवाद व राम द्वारा शबरी के झूठे फल खाने से भगवान राम ने एक बढा संदेश समाज को दिया है की जात पात ऊंच नीच का समाज ने कोई स्थान नही है उन्होने कहा की मै एक डाक्टर होने के नाते उन युवाओ से आग्रह करता हूँ जो आज चिट्टे जैसे नशे की दलदल मे फसे है उन्हे मानव शरीर के मूल्य को समझना चाहिए नशे से हमारे शरीर के अंग खराब होते है जिन्हे ठीक करने के लिए हजारो लाखो रूपए खर्च आ जाता है इसलिए ऐसे युवा नशे को छोडे और अपने शरीर को तंदुरूस्त बनाऐ और देश को आगे ले जाने व धर्म के प्रचार मे लगाऐ।डाक्टर संजय अग्रवाल ने मंडल के सभी सदस्यो को रामलीला के अयोजन की लिए बधाई देते हुए सरहाना की और कहा की इस अयोजन के लिए मै हमेशा मंडल के साथ हूँ।रामलीला मंचन मे सीता की खोज मे राम लक्ष्मण का सुग्रीव हनुमान शबरी से मिलना व राम द्वारा वाली का वध करना। हनुमान का सीता की खोज मे लंका जाना,अशोक वाटिका मे पहुचना, विभीषण से मिलना, रावण द्वारा हनुमान की पुंछ मे आग लगवाना व हनुमान द्वारा लंका को जलाने का मंचन किया गया। निर्देशक हरिश मरवाह के निर्देशन मे चालिस से ज्यादा कलाकारो ने इस मंचन मे भाग लिया गंज बजार मे दर्शको का हजुम लगा रहा हनुमान द्वारा अशोक वाटीका से फल तोडकर दर्शको को प्रसाद सवरूप दिए जाने के मंचन पर लगातार तालिंया बजती रही और गंजबजार जय श्री राम के उदघोष से गुंज उठा।रामलीला मे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का जवाब देकर सुरभी, अजय, कुश, आयना ऩे इनाम जीता जिन्हे डाक्टर संजय अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी ने मंडल की और से इनाम दिए। मंडल ने डाक्टर संजय अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *