हिमाचल के 20 युवा राष्ट्रीय पदयात्रा का कर रहे नेतृत्व

स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में हिमाचल प्रदेश के 20 युवा साथी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। “गंगा प्रवाह” नामक यह यात्रा हिमाचल से प्रारंभ होकर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचेगी।
यात्रा का उद्देश्य पूरे देश की विविध भाषाओं, वेशभूषा और संस्कृतियों को एक सूत्र में जोड़ते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। यह यात्रा सरदार पटेल के उस ऐतिहासिक योगदान को भी स्मरण करती है, जिसमें उन्होंने 562 रियासतों को एकजुट कर आधुनिक भारत की नींव रखी।

इस राष्ट्रीय पदयात्रा में हिमाचल से प्रदेश महामंत्री सुशील जी, कंडाघाट मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर, तथा महामंत्री मनोज जी भी शामिल हुए हैं। इनके साथ विभिन्न राज्यों से हजारों युवा इस यात्रा को गति दे रहे हैं।

इस अभियान की शुरुआत 22 नवंबर को दिल्ली से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी द्वारा की गई थी। यात्रा 28 नवंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर संपन्न होगी।

