चौपाल के मड़ावग में एक जेसीबी मशीन हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में जेसीबी ऑपरेटर मनोज शर्मा पुत्र जीत सिंह शर्मा निवासी गढ़ा,डाकघर एवं तहसील नेरवा, 22 वर्ष की जेसीबी के नीचे दबने से मौके पर ही मौ*त हो गई. पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने शव को जेसीबी के नीचे से निकाल कर सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया जहां पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. एसडीएम चौपाल नारायण सिंह चौहान ने हादसे की पुष्टि की है. मृतक के परिजनों को 25000 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *