अधिवेशन ! ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन रायपुर जायेंगे

ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन 24 फरवरी से छत्तीसगढ के रायपुर में शुरू होने जा रहे कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने के लिये रायपुर जायेंगे। कांग्रेस पार्टी के तीन दिवसीय पूर्ण अधिवेशन में देश भर से कांग्रेस नेता शामिल होंगे। जिनमें संजय रतन को भी कांग्रेस आलाकमान ने शामिल होने के लिये बुलावा भेजा है। अधिवेशन का समापन 26 फरवरी को होगा। प्रदेश के तेज तर्रार विधायकों में शामिल संजय रतन इस दौरान अपने विचार भी रखेंगे।

