आज 27 जनवरी 2024 को भाजपा ज़िला सोलन महिला मोर्चा की “शक्ति वंदन” कार्यशाला का आयोजन सोलन ज़िला महिला मोर्चा की अध्यक्षा एवं कार्यक्रम की ज़िला संयोजिका इंदु ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।
आज 27 जनवरी 2024 को भाजपा ज़िला सोलन महिला मोर्चा की “शक्ति वंदन” कार्यशाला का आयोजन सोलन ज़िला महिला मोर्चा की अध्यक्षा एवं कार्यक्रम की ज़िला संयोजिका इंदु ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा एवं पूर्व में महिला मोर्चा की अध्यक्षा तथा शक्ति वंदन की प्रदेश संयोजिका रशिमधर सूद उपस्थित रही। इनके साथ सोलन ज़िला की प्रभारी अनिता वर्मा, कार्यक्रम के ज़िला प्रभारी तथा भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा तथा पूर्व में महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्षा शकुन्तला शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव सुषमा शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्या रजनी बाला, महिला मोर्चा ज़िला महामंत्री प्रियंका अग्रवाल, महिला मोर्चा शिमला संसदीय क्षेत्र आईटी संयोजिका शालिनी तथा सह-संयोजिका मनीषा चौहान, भाजपा किसान मोर्चा ज़िला महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन महामंत्री अभिषेक ठाकुर, भाजपा ज़िला आईटी सह-संयोजक अरुष गुप्ता भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस कार्यशाला में सोलन नगर निगम की उप-महापौर मीरा आनंद, पूर्व में ज़िला परिषद की चेयरमैन कुमारी शीला, सोलन ज़िला महिला मोर्चा की पाँचों मण्डलों की अध्यक्षा तथा महामंत्री, ज़िला व मण्डलों की अन्य पदाधिकारी बहनें उपस्थित रहीं। आज की इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा शक्ति वंदन अभियान की सभी मण्डलों में कार्यशाला करवाने हेतु प्ररित किया गया। मंच संचालन ज़िला महिला मोर्चा महामंत्री उर्मिल शर्मा द्वारा किया गया।



