प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में विजय फोरम का विशेष प्रसारण : तरसेम भारती
प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम में विजयी फ़ोरम का हुआ विशेष प्रसारण
आज “विजयी फ़ोरम” के लिए एक विशेष उपलब्धि का दिन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “मन की बात” कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हमारे मंच पर दिखाया गया, जिसमें विजयी फ़ोरम की सेवाओं को सम्मानित किया गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी और सांसद श्री सुरेश कश्यप जी ने उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों नेताओं का मार्गदर्शन हमारी संस्था के समाज सेवा के कार्यों में नई ऊर्जा का संचार करता है।

विजयी फ़ोरम के अध्यक्ष, श्री तरसेम भारती ने कहा, “यह मेरे और विजयी फ़ोरम के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। छोटे से शहर की हमारी संस्था को यह पहचान मिलना सम्मान की बात है। हम प्रधानमंत्री जी और सरकार के आभारी हैं। हमारी संस्था वर्षों से मानव कल्याण और सामाजिक उत्थान के कार्य में संलग्न है, और आज प्रधानमंत्री जी से संवाद का अवसर पाना हमारे लिए एक प्रेरणा से कम नहीं है।”

श्री भारती ने अपने जीवन की चुनौतियों और कैंसर से जूझने के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार वे समाजसेवा को धर्म मानते हुए, अपने व्यक्तिगत संघर्षों के बावजूद, हमेशा नि:स्वार्थ सेवा में लगे रहे।

विजयी फ़ोरम की प्रमुख सेवाएं:
• संस्कृति एवं कला: हिमाचल प्रदेश के कलाकारों को मंच प्रदान करना, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। संस्था द्वारा आयोजित “रफ़ी नाइट” और “किशोर नाइट” जैसे कार्यक्रम हिमाचल के कई कलाकारों को पहचान दिला चुके हैं।
• स्वास्थ्य सेवाएं: जरूरतमंदों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, दवाइयां, और डॉक्टरी परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। स्वयं श्री भारती हर सप्ताह इन मरीजों से मिलकर उनकी आर्थिक सहायता भी करते हैं।
• शिक्षा सेवाएं: “शिक्षा मित्र समिति” के माध्यम से गरीब बच्चों को करियर गाइडेंस, आर्थिक सहायता, और भविष्य निर्माण में मदद दी जाती है।
• स्वच्छता एवं जागरूकता: दलित बस्तियों में जाकर स्वच्छता एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का प्रसार करना, जिससे वे सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकें।
• अन्य सेवाएं: रक्तदान शिविर, कानूनी सहायता, सफाई कैंप जैसे समाजसेवा कार्य संस्था की प तरसेम भारती ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी और शूलिनी माता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आज हमें मान-सम्मान मिला है, जो हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम संकल्प करते हैं कि इसी निष्ठा से समाजसेवा में लगे रहेंगे।”

