पिकअप में लदी 143 पेटी अवैध शराब जिनमें 75 पेटी अंग्रेजी व 68 पेटी देसी शराब बरामद

दिनांक 05-11-2024 जब पुलिस थाना अकी की पुलिस टीम गश्त व नाकाबन्दी पर थाना अर्की क्षेत्र में गलोग में थी तो एक पिकअप न० एच०पी०-63ए-0542 शिमला की तरफ से आई जिसे रूकने का ईशारा किया गया। उपरोक्त पिकअप की चैकिंग के दौरान पिकअप में लदी 143 पेटी अवैध शराब जिनमें 75 पेटी अंग्रेजी व 68 पेटी देसी शराब बरामद हुई । उपरोक्त शराब के सन्दर्भ में चालक कोई भी लाईसेंस / कागजात पेश न कर सका जिस पर थाना अर्की में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत *उपरोक्त वाहन के चालक अक्ष्य पुत्र श्री देवी लाल निवासी गांव मजाट डा०खा० टुटु तह० व जिला शिमला हि०प्र० उम्र 26 वर्ष व इसके सहयोगी अर्जुन पुत्र श्री सूरेश कुमार पता उपरोक्त उम्म्र 22 वर्ष के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । इस अभियोग के जांच के दौरान वारदात में संलिप्त पिकअप न० एच०पी०-63ए-0542 मय शराब के जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया । गिरफतार दोनो आरोपियों से गहनता से पूछताछ करके जाँच की जा रही है ।आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *