हिम सिने सोसायटी का अनुपम प्रयास हिम संस्कृति, समाज, परंपरा और विरासत को समर्पित स्मारिका का भव्य विमोचन सिरमौर की पहली पहाड़ी फिल्म के कलाकार सम्मानित ‘ध्रुव तारा’ लघु फिल्म ने छूए भावनाओं के तार

हिम सिने सोसायटी – एक सोच द्वारा हिम संस्कृति, समाज, परंपरा और विरासत पर आधारित ‘स्मारिका 2024-25’ का विमोचन कार्यक्रम राजधानी शिमला में हुआ। इस अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें सिरमौर जिले की पहली पहाड़ी फिल्म ‘परिवार फिल्म’ के कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त इंजीनियर-इन-चीफ श्री बीएस चौहान जी एवं मुख्यवक्ता अधिवक्ता देशराज ठाकुर जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बीएस चौहान जी ने स्मारिका के प्रकाशन को सोसायटी की एक सशक्त पहल बताया और सभी सदस्यों को इस रचनात्मक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हिम सिने सोसायटी न केवल हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संजो रही है, बल्कि सिनेमा, साहित्य, वास्तुकला एवं सामाजिक जीवन के विविध पक्षों को संवाद के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा रही है। यह संस्था युवाओं को रचनात्मकता के राष्ट्रीय मंचों से जोड़ रही है, जो अत्यंत सराहनीय प्रयास है।मुख्य वक्ता अधिवक्ता श्री देशराज जी ने भी संस्था की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब समाज भौतिकता की ओर अग्रसर है, तब ऐसे प्रयासों की महत्ता और भी अधिक हो जाती है। सिनेमा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदना, मूल्यों और परंपराओं का जीवंत माध्यम है। हिम सिने सोसायटी के माध्यम से हिमाचल की आत्मा को जीवंत बनाए रखने की जो कोशिश हो रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस माध्यम से जुड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहभागी बनें।विमोचन कार्यक्रम में सिरमौर की पहली पहाड़ी फिल्म परिवार का ट्रेलर एवं गत वर्ष धर्मशाला में आयोजित हिम फिल्मोत्सव में पुरस्कृत फिल्म लघु फिल्म ‘ध्रुव तारा’ का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में हिम सिने सोसायटी की उपाध्यक्षा श्रीमती भारती कुठियाला, सचिव संजय सूद, सदस्य श्री कपिल, अधिराज सहित प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल, प्रांत सह प्रचार प्रमुख श्री मोतीलाल जी, विभाग प्रचारक महेश्वर जी, कुलदीप शर्मा, कमल ठाकुर, पवन मिश्रा, सुरेंद्र ठाकुर, नितिन व्यास, केशव चौहान, निकिता, अनिता, शीतल, वंदना ठाकुर, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. जयकरण, डॉ. कर्म सिंह, डॉ. चमन सहित समाजसेवी एवं कई कलाकार उपस्थित रहे।

