कंडाघाट में गिरफ्तार महिला को आज किया जाएगा न्यायालय में पेश


दिनाक 08-05-2025 को कंडाघाट निवासी व्यक्ति ने पुलिस थाना कण्डाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कंडाघाट में रहने वाली एक महिला जो सिलाई का व्यवसाय करती है ,ने अपनी फेस बुक ID से आपत्तिजनक देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट शेयर की है।उसकी पोस्ट से भारतीय सेना और भारत के आम लोगों के मनोबल को ठेस पहुंची है जो उसका इस तरह की पोस्ट समाज में तनाव उत्पन्न करने वाली है। जिस पर पुलिस थाना कंडाघाट में उपरोक्त अभियोग दर्ज किया गया है। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपिया महिला निवासी डा०खा० व तह० कंडाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 48 वर्ष को गिरफतार किया गया है। आरोपिया का मोबाइल फ़ोन जब्त कर लिया गया है।जाँच के दौरान पाया गया कि उक्त महिला अपने परिवार के साथ लगभग 25/30 वर्षों से कंडाघाट में किराये के कमरा में रह रही है जो सिलाई का कम करती है I गिरफ्तार महिला को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।मामले में जाँच जारी है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *