स्वास्थ्य मंत्री ने दिए बहुउद्देशीय अस्पताल के निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने आज इस निर्माणाधीन अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया और निर्माण तथा सुविधाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
डॉ. शांडिल ने कहा कि इस 200 बिस्तर वाले बहुउद्देशीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के साथ-साथ मातृ शिशु इकाई का पृथक से निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय अस्पताल के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ रुपए से अधिक व्यय किए जा रहे हैं। बहुउद्देशीय अस्पताल का 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
इस अवसर पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर, सक्षम शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, वनमण्डलाधिकारी सोलन एच.के. गुप्ता, तहसीलदार मुल्तान सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *