कंडाघाट में वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं Re-KYC अभियान का सफल आयोजन।।

वित्तीय सेवा विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देशभर में 1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत आज खंड विकास कार्यालय कंडाघाट में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही तथा उन्हें विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री अनुपम किशोर, अग्रणी जिला प्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक राहुल जोशी, उप मंडल अधिकारी कंडाघाट HAS गौपाल चन्द शर्मा, यूको बैंक सोलन उपअंचल प्रबंधक अभिनव बुराड़,खंड विकास अधिकारी कंडाघाट राजेश ठाकुर ,नगर पंचायत कंडाघाट उपाध्यक्ष मनीष सूद एवं अग्रणी जिला प्रबंधक सोलन श्रीमती तमन्ना मोदगिल और एलडीएम ऑफिस सोलन से स्वर्ण दीप नेगी व विभिन्न बैंकों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक, आर. बी. आई. शिमला ने Re-KYC की अनिवार्यता पर बल देते हुए उपस्थित जनों को वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं Re-KYC, डिजिटल वित्तीय लेनदेन में सावधानी एवं धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 90 बैंक ग्राहकों ने भाग लिया, कार्यक्रम के दौरान लगभग 75 खातों कि आन-स्पॉट Re-KYC की गई तथा कई लाभार्थियों ने मौके पर ही बीमा एवं पेंशन योजनाओ में नामांकन कराया।

कार्यक्रम के दौरान यूको बैंक सोलन उपअंचल प्रबंधक अभिनव बुराड़ ने Re-KYC, प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) इत्यादि, प्रमुख वित्तीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक बैंक ग्राहकों जानकारी दी । इस शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों ने भाग लिया शिविर में यूको बैंक, एसबीआई , पंजाब नेशनल बैंक,एचडीएफसी बैंक, जोगिंद्र बैंक ,। सभी बैंकों के अधिकारी इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे । इन सभी बैंकों द्वारा Re-KYC की गई।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक शिविर आयोजित कर जनधन योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन योजनाओं, Re-KYC तथा डिजिटल सुरक्षा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है।
अंत में सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा अथवा बैंकिंग कोरेस्पॉन्डेंट से संपर्क कर इन योजनाओं का लाभ उठाएं तथा वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

