भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नवनियुक्त भाजपा सोलन ज़िला पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट

सोलन, आज दिनॉक 24 अगस्त 2024 को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) द्वारा भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त सोलन जिला पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट की गई। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्षा रश्मिधर सूद, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा तथा भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सभी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके मार्गदर्शन में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से ज़िलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर (सनी) के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
• ज़िला सचिव भूपेंद्र ठाकुर (भानू)
• ज़िला आईटी प्रभारी शुभम ठाकुर
• ज़िला सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ सेठ
• ज़िला कार्यकारिणी सदस्य सौगात, विनय, संजू, साहिल, सनी रैना, साहिल जुनेजा, गौरव जुनेजा, निखिल तथा अन्य युवा कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला और संगठन के प्रति समर्पण की भावना झलकती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *