त्योहारी महीने मे भी कंडाघाट उपमंडल के सरकारी डिपो में राशन की किल्लत से उपभोक्ताओं में नाराज़गी
त्योहारों के महीने में भी कंडाघाट उपमंडल के सरकारी डिपो में राशन की उपलब्धता न होने से लोगों में भारी नाराज़गी है। कई क्षेत्रों में उपभोक्ता बार-बार डिपो का चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों के समय जरूरत और बढ़ जाती है, ऐसे में राशन की कमी से आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से जल्द से जल्द राशन उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि त्योहारों की खुशियां फीकी न पड़ें। वहीं डिपो धारको का कहना है की उन्हें थोक गोदाम से राशन जारी नहीं किया गया है जबकि उनके परमिट जारी किये जा चुके है।।


