सोलन में समाजसेवी वैद्य राम कुमार बिंदल के समर्थन में विभिन्न संस्थाओं का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला

सोलन, 11 अक्टूबर।
शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं कारोबारी वैद्य राम कुमार बिंदल के खिलाफ दर्ज एक कथित मामले में पुलिस की तत्पर कार्रवाई को लेकर समाज में उपजे रोष के चलते भाजपा नेताओं और सोलन की अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज उपायुक्त मनमोहन शर्मा से उनके निवास पर मिला।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, पूर्व विधायक के. एल. ठाकुर और परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि धर सूद, संजीव कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष रतन सिंह पाल, नगर निगम सोलन की उपमहापौर मीरा आनंद, शहरी, पुरुषोत्तम गुलरिया भाजपा अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह कश्मीर चंद, व्यापार मंडल सोलन के प्रधान कुशल जेठी, अग्रवाल सभा के वरिष्ठ उपप्रधान सतीश बंसल, श्री सनातन धर्म सभा सोलन के महासचिव राकेश शर्मा, श्री दुर्गा संकीर्तन सेवा सभा के प्रधान रमेश सिंगला, आर्य समाज सोलन के संजय मलिक, वैश्य समाज सोलन के राकेश अग्रवाल, श्री दुर्गा सेवा समिति के नीरज वर्मा, श्री श्याम परिवार सोलन ट्रस्ट और श्री शिवदयाल ट्रस्ट सोलन भरत साहनी धर्मेंद्र ठाकुर कृष्णा ठाकुर, विवेक डोभाल, लाविका राजू कुदरा, कमल शर्मा रचित साहनी, पंकज मंजुल अग्रवाल, नीरज वर्मा,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य
नागरिक उपस्थित रहे।

जारी करता
शैलेंद्र गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *