दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

कंडाघाट, 14 नवम्बर 2025 — दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में शनिवार को बाल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपाली साहा रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत और शुभकामनाओं के साथ हुई। तत्पश्चात शिक्षिका आरती ने बाल दिवस पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत कर वातावरण को भावनात्मक बना दिया।
इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के लिए रोचक खेलों का आयोजन किया गया। कक्षा प्रथम से द्वितीय और तृतीय तक के विद्यार्थियों के खेल एवं उपहार वितरण किया गया। इसी प्रकार कक्षा चतुर्थ और पंचम, प्री-प्राइमरी, तथा कक्षा VI से VIII तक के विद्यार्थियों के लिए भी अनेक मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
बाल दिवस के अवसर पर पूर्ण प्रकाश शर्मा ने प्रेरणादायक भाषण देते हुए बच्चों को देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता बताया और उन्हें सदैव ईमानदारी, अनुशासन तथा परिश्रम का मार्ग अपनाने का संदेश दिया।
शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नाटी नृत्य, जो सुश्री सुनीता के नेतृत्व में हुआ, कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इसके बाद कक्षा IX से XII तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल आयोजित किए गए। के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपाली साहा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और उनके सर्वांगीण विकास की कामना की।

समारोह का समापन केक काटने की हर्षोल्लास भरी परंपरा के साथ हुआ, जिसमें सभी छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षकगण सम्मिलित हुए।
पूरा दिन बच्चों के उत्साह, खेलकूद, हंसी और खुशियों से सराबोर रहा। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इन्हीं में हमारा कल बसता है।” इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीआर गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने सभी प्रतियोगियों, विद्यार्थियों को बाल दिवस पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

