हिमाचल प्रदेश एक भारत – आत्मनिर्भर भारत: यूनिटी मार्चहिमाचल के 21 युवा डेलीगेट्स शामिलभारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली के नेतृत्व में हिमाचल यूनिटी मार्च

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘एक भारत – आत्मनिर्भर भारत: यूनिटी मार्च’ में हिमाचल प्रदेश से 21 युवा डेलीगेट्स का चयन हुआ है। मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली के नेतृत्व में हिमाचल का युवा दिल्ली से गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक 8 दिवसीय राष्ट्रीय एकता यात्रा में भाग ले रहा है।

यात्रा की मुख्य विशेषताएँ

हिमाचल के 21 प्रतिनिधि पूरे देश के युवाओं के साथ दिल्ली से गुजरात तक विशेष एकता यात्रा कर रहे हैं।

यात्रा के दौरान लगभग 152 किलोमीटर की पैदल यात्रा एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान और गुजरात के विभिन्न शहरों से गुजरते हुए समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद करेगा।
बीच-बीच में युवा संवाद,सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम,जनसमूह सहभागिता,
और राष्ट्रीय एकता व आत्मनिर्भरता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

प्रदेश के हर जिले से युवा मोर्चा पदाधिकारी शामिल
इस राष्ट्रीय अभियान में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं सक्रिय युवा भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे प्रदेश का व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ है। युवाओं ने इस अवसर को अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया।
युवाओं का उत्साह चरम पर
प्रतिनिधियों ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की विचारधारा—विविधता में एकता—को देश-भर में पहुँचाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। यात्रा में पैदल जनसंपर्क के दौरान युवाओं ने जनता को एक भारत – श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया।

नेतृत्व का संदेश

मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली ने कहा:
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की यह ऐतिहासिक यात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि राष्ट्र की शक्ति, एकता और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रतीक है। हिमाचल का युवा दल एकता, आत्मनिर्भरता और सेवा की भावना लेकर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *