केंथ खड़े स्टेडियम मशीवर में संजय राकेश व नरेश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया

केंथ खड़े स्टेडियम मशीवर में आयोजित संजय राकेश व नरेश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से निरंतर आयोजित होता आ रहा है और वर्तमान में इसका संचालन फ्रेंड्स क्लब कोटला द्वारा किया जाता है। आयोजन में मनीष ठाकुर, जगदीप ठाकुर, सतेंद्र ठाकुर, विनय शर्मा और उनके सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में
भाजपा मंडल सचिव कुलदीप ठाकुर,
युवक मंडल अध्यक्ष नरेश ठाकुर,
वार्ड सदस्य नरेंद्र कुमार,
मनजीत कंवर, पुष्पेंद्र कंवर, संदीप ठाकुर, रमेश ठाकुर, रजनीश ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर
उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के सफल संचालन हेतु प्रधान नरेंद्र ठाकुर द्वारा ₹11,000 की सहयोग राशि प्रदान की गई।
उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है।

