राजकीय प्राथमिक पाठशाला लल्याणा खंड कंडाघाट को मिला (DIET) द्वारा सोलन में सर्वश्रेष्ठ पाठशाला प्रबंधन समिति सम्मान
प्राथमिक पाठशाला लल्याणा खंड कंडाघाट को मिला (DIET) द्वारा सोलन में सर्वश्रेष्ठ पाठशाला प्रबंधन समिति सम्मानित। यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. जगदीश चंद नेगी निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा प्रदान किया गया।
गौर रहे राजकीय प्राथमिक पाठशाला ललियाना में SMC, अध्यापकों, समुदाय एवं NGO अन्त्योदय फाउंडेशन और इन्नर व्हील क्लब शिमला एवं रोटरी क्लब शिमला द्वारा विद्यालय विकास के लिए विभिन्न अभिनव प्रयास किए गए हैं। जिनमे पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का संचालन विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट ड्रेस ,पाठशाला के लिए शिक्षण एवं अन्य खेल सामग्री, कंप्यूटर , स्मार्ट टीवी, वाईफाई प्रिंटर आदि स्थापित करना उल्लेखनीय हैं। SMC बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, वहीं सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर विभिन्न दिवसों के आयोजन में भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।राजकीय प्राथमिक पाठशाला लल्याणा की SMC ने पाठशाला के जीर्ण- शीर्ण कक्षा कक्ष को मरम्मत कर पूरा कायाकल्प कर प्री प्राईमरी कक्षाएं चलाई व बच्चों का नामांकन बढ़ाया।
एसएमसी अध्यक्षा निशा देवी और विद्यालय प्रभारी उमा शर्मा ने इस सम्मान के लिए अध्यापक प्रदीप कुमार के प्रयासों को मुख्य श्रेय दिया है ।
अध्यापक प्रदीप कुमार की विद्यालय विकास में विशेष भूमिका:-
सामुदायिक उन्मुखीकरण(community moblization) में अध्यापक प्रदीप कुमार का विशेष योगदान रहा है। उनके ही प्रयास से रोटरी क्लब सोलन की ओर से विदयालय में बच्चों के लिए कंप्यूटर प्रदान किया गया एवं अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से 43 इंच का स्मार्ट TV और एक wifi प्रिंटर प्रदान किया गया है। जबकि इनरव्हील क्लब शिमला की ओर से बच्चों को स्मार्ट ड्रेस के रूप में ₹ 21000 की लागत के ब्लेजर प्रदान किए गए। इसके साथ प्रदीप कुमार कलात्मक शिक्षा व खेलों में प्रोत्साहन,स्व रचित नवाचारी अधिगम शिक्षण सामग्री का निर्माण कर बच्चों के शिक्षण में रुचि को बढ़ाना व गुणात्मक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के साथ समुदाय की भागीदारी आदि कार्यो में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


