एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, सैकड़ों मरीजों ने लिया उपचार का लाभ!

चायल– ग्राम पंचायत चायल में पिछले एक सप्ताह से आयोजित निःशुल्क एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर में चायल सहित आसपास की पंचायतों के सैकड़ों महिला-पुरुष स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया । शिविर में विभिन्न प्रकार की पुरानी एवं जटिल बीमारियों का प्राकृतिक पद्धति से उपचार किया जा रहा है।
शिविर में सेवाएं दे रहे डॉ. ईशू और डॉ. शैम्पी वर्मा ने बताया कि सबसे अधिक मरीज जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द, सर्वाइकल, कमर दर्द तथा अन्य शारीरिक समस्याओं के आये थे उन्होंने बताया कि एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से लोगों को बिना दवा के राहत देने का प्रयास किया गया जिसमे मरीजों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली!
उपचार करा रही आशा ठाकुर, कांता ठाकुर, सुषमा और रीना ने बताया कि वे पिछले सप्ताह भर से नियमित रूप से शिविर में उपचार ले रहे थे,उनका कहना है कि उपचार से उन्हें पहले की तुलना में काफी राहत महसूस हुई, तथा स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ,उन्होंने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी बताया।
आज बुधवार कों शिवऱ के समापन्न पर ग्राम पंचायत चायल के युवा प्रधान पंकज ठाकुर नें शिवऱ के समापन्न अवसर पर कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार स्वास्थ्य शिवऱ लोगो की सेवा के लिए लगाए जायेंगे ताकि लोगो कों घर द्वार पर स्वास्थ्य लाभ मिल सके!
डॉ ईशू डॉ शैम्पी वर्मा नें बताया कि एक सप्ताह के इस शिवऱ मे करीब पांच सौ लोगों का स्वास्थ्य जाँचा गया!
