आरती बनीं इंटक हिमाचल की स्टेट महिला इंचार्ज, सोशल मीडिया की कमान भी संभाली

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) में आरती जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए स्टेट महिला इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर का दायित्व भी सौंपा गया है।

नियुक्ति के बाद आरती जी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीतियों और जनहित से जुड़े कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी तथा संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *