राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसाल एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय बसाल में “बैग फ्री डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसाल एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय बसाल, विकास खंड सोलन, जिला सोलन में संयुक्त रूप से “बैग फ्री डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बिना स्कूल बैग के विभिन्न शैक्षिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ योग एवं प्रार्थना से किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने खेलकूद, चित्रकला, कहानी वाचन, समूह गीत, सामान्य ज्ञान तथा अन्य गतिविधि-आधारित शिक्षण कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों से बच्चों ने आनंदपूर्वक सीखने का अनुभव प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के प्रधान, उप-प्रधान एवं अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा इस प्रकार की गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लाभदायक बताया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी पीने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।दोनों विद्यालयों के अध्यापकों एवं SMC सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *