जाबली पंचायत में ऋण, कृषि-बागवानी और नशा निवारण पर संगोष्ठी

सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड द्वारा धर्मपुर ब्लॉक की जाबली पंचायत में ऋण एवं सावधि जमा योजनाओं, कृषि एवं बागवानी तथा नशा निवारण विषयों को लेकर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान निदेशक ग्रामीण बैंक योगेंद्र वर्मा कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने और कृषि-बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निदेशक ग्रामीण बैंक योगेंद्र वर्मा कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैंक की ओर से बालकिशन, दीपा शर्मा और गोविंद ने उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न लाभकारी ऋण एवं सावधि जमा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कृषि एवं बागवानी से जुड़े लोगों के लिए बैंक की योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
संगोष्ठी के दौरान नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जाबली पंचायत की प्रधान नीलम ठाकुर तथा सुरेंद्र ठाकुर सहित पंचायत के अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने और कृषि-बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जाबली पंचायत की प्रधान नीलम ठाकुर तथा सुरेंद्र ठाकुर सहित पंचायत के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
