राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहा में मीडियम अंग्रेजी कक्षाएं चलने से स्कूल में छात्राओं की संख्या हुई बढ़ोतरी

देवराज शर्मा, सराहां
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहा में मीडियम अंग्रेजी कक्षाएं चलने से स्कूल में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
स्कूल में पड़ने वाली छात्राओं को बेहतर सुविधा व पूरा स्टाफ होने के कारण अच्छी शिक्षा मिल रही है। इस स्कूल दूसरे स्कूलों से भी शिक्षा ग्रहण करने छात्राएं आ रही हैं।इस स्कूल में म्यूजिक कक्षाएं,सभी कक्षाएं सी सी टी वी केमरे में,स्कूल डायरी व खास कंप्यूटर कोडिंग कक्षाएं चलाई जा रही है। इसके अलावा स्कूल में स्पेशल विषय को लेकर बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर महीने में एक बार लेक्चर भी रखा जाता है जिससे छात्राओं को अपने भविष्य को लेकर निर्णय लेने में भी सहायता मिलती है। स्कूल में जहां छात्राओं को बेहतर इन्वायरमेंट दिया जा रहा है वही स्कूल को भी अलग तरह से सुसज्जित भी किया गया है।गौरतलब हो कि जब से इस स्कूल में अंग्रेजी मीडियम की कक्षाएं चलाई जा रही है उसके बाद से लगातार दूसरे स्कूल की छात्राएं भी स्कूल में प्रवेश ले रही है।स्कूल की छात्राओं को प्रोत्साहन मिले इसको लेकर स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता भट्टी ने एलान क्या है कि जो भी छात्रा बोर्ड की परीक्षा में प्रथम आएगी उसे 51 हजार रुपए व हवाई यात्रा से घूमने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा जो बोर्ड परीक्षा में दूसरे से पांचवे स्थान पर आएगी उसे 21 हजार रूपए व जो छात्रा छठे नंबर से दसवें नंबर तक आएगी उसे 11 हजार ईनाम देगी।इसके अलावा जो छात्रा अंग्रेजी, गणित व साइंस विषय में 100 नंबर लेगी उसे भी पुरस्कृत किया जाएगा। जिससे छात्रों में खासा उल्लास है।इसके अलावा स्कूल में छात्राओं द्वारा जहां लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रदेश भर में दूसरा स्थान लिया है वही चेस प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लिया है।स्कूल की छात्रा साक्षी शर्मा, एनाशी, मानवी व तेजस्वनी ने बताया कि स्कूल में प्रधानाचार्य द्वारा जो छात्राओं के उज्जवल भविष्य को लेकर प्रयास किए जा रहे है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्कूल डायरी मैं प्रतिदिन छात्राओं को होम वर्क दिए जाते हैं जिसमें अभिभावको की सलाह भी ली जाती है।स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य व अध्यापकों के कड़ी मेहनत से स्कूल लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आयाम स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल में पूरा स्टाफ है व अन्य बेहतर सुविधा भी छात्राओं को दी जा रही है।स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता भट्टी ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा परोसी जा रही हैं। छात्राओं की प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा ऐच्छिक निधि से नगदी राशि भी बतौर प्रोत्साहन दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *