कंडाघाट-1 की शिक्षिका रमा पंवार को दूसरी बार मिला Top Teacher Award

सोलन/कंडाघाट, 22 सितम्बर। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला कंडाघाट-1 की शिक्षिका रमा पंवार ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें DIET सोलन में आयोजित “20 Sampark – COFFEE WITH DC” कार्यक्रम के दौरान Sampark Top Teacher Award 2025-26 से सम्मानित किया गया।
खास बात यह है कि रमा पंवार को यह प्रतिष्ठित सम्मान दूसरी बार मिला है। इससे पहले वर्ष 2021 में भी उन्हें उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए इसी सम्मान से नवाजा जा चुका है।
कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुणवत्ता प्रकोष्ठ (Quality Cell) से राजेन्द्र वर्मा तथा DIET सोलन की समस्त फैकल्टी भी मौजूद रही। अतिथियों ने शिक्षिका रमा पंवार को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
रमा पंवार को यह सम्मान निपुण हिमाचल मिशन के तहत बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को बढ़ावा देने, कक्षा-कक्ष में नवाचार अपनाने तथा तकनीक के प्रभावी प्रयोग के लिए प्रदान किया गया है।
लगातार दूसरी बार सम्मान प्राप्त करने पर रमा पंवार की उपलब्धि को कंडाघाट क्षेत्र के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।
