हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एन.एच. डिवीज़न सोलन सहित कई उप-मण्डल को बंद करने के निर्णय पर कड़ा रोष व्यक्त: तरसेम भारती

सोलन, 22 सितंबर 2026:
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नेशनल हाईवे डिवीज़न सोलन और कई उप-मण्डल को बंद किए जाने के निर्णय पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कड़ा रोष जताया गया है। सरकार के इस कदम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों और सड़क प्रबंधन पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा लगातार उच्च मार्ग डिवीज़नों को समाप्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते सरकार ने पहले ही कई डिवीज़नों को बंद कर दिया है, जिनमें निम्नलिखित डिवीज़न और उप-मण्डल सम्मिलित हैं:

डिवीज़न: ढली (शिमला)

उप-मण्डल: नारकंडा, ज्यूरी व निगुलसरी (रामपुर), धौलाकुआं (नाहन), शाहपुर (कांगड़ा) और चंबा डिवीज़न।

इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय) द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के माध्यम से नई सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए लगभग 69 सड़कों की सूचियाँ भेजी गई थीं, जिनमें जुब्बड़हट्टी से चंडीगढ़ मार्ग भी सम्मिलित था। इसके बावजूद, हिमाचल प्रदेश सरकार का रुख असहयोगात्मक रहा है और कई डिवीज़नों व सब-मण्डल को बंद कर दिया गया है।

अब सोलन के एन.एच. डिवीज़न को भी बंद करने की तैयारी की जा रही है, जिसका कड़ा विरोध किया जा रहा है। भाजपा वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने चेतावनी दी है कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया, तो शीघ्र ही व्यापक स्तर पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *