प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 138वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम जन-भागीदारी और देशवासियों की प्रेरणा का संवाहक: तरसेम भारती

सोलन, 27 सितंबर 2026:
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा स्ट्रीट वेंडर व स्लम सेल के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने आज सोलन में अपनी पत्नी मधु भारती तथा परिवार सहित देश के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना।

कार्यक्रम के उपरांत सोलन से जारी एक प्रेस वक्तव्य में तरसेम भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे प्रेरणादायी और अनुकरणीय कार्यों को उजागर करने का सबसे बड़ा माध्यम है।

तरसेम भारती ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने इस एपिसोड में देश की युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे देशवासियों के प्रयासों का विशेष उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ी प्रेरक कहानियों को साझा करना हर भारतीय में एक नई सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्र-निर्माण का संकल्प भरता है। अपनी पत्नी मधु भारती और पूरे परिवार के साथ बैठकर इस कार्यक्रम को सुनना हमेशा एक सीख देने वाला और सुखद अनुभव रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *