विजयी फोरम के मंच पर दिखा तरसेम भारती का प्रभाव, सोलन भाजपा के बड़े चेहरे भी पहुंचे कार्यक्रम में

सोलन: विजयी फोरम के चेयरमैन एवं भाजपा नेता तरसेम भारती की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम ने सोलन की राजनीतिक और सामाजिक हलचल में खासा ध्यान खींचा। मंच भले ही पूरी तरह सांस्कृतिक और गैर-राजनीतिक था, लेकिन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों सोलन भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों, नेताओं और चुने हुए पार्षदों की मौजूदगी ने तरसेम भारती की सक्रियता को एक बार फिर चर्चा में ला दिया।
विजयी फोरम के इस भव्य आयोजन में जिस तरह भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि नजर आए, उससे कार्यक्रम की भव्यता के साथ-साथ तरसेम भारती की सामाजिक पहुंच और सक्रिय भूमिका भी प्रमुखता से सामने आई। कलाकारों को मंच देने से लेकर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तक विजयी फोरम के माध्यम से तरसेम भारती लगातार सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।
खास बात यह रही कि कार्यक्रम किसी राजनीतिक एजेंडे पर आधारित नहीं था, इसके बावजूद भाजपा से जुड़े कई प्रमुख चेहरे यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मुकेश गुप्ता द्वारा तरसेम भारती को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी तरसेम भारती और विजयी फोरम की चर्चा राजनीतिक गलियारों में होती रही। विजयी फोरम के मंच ने एक बार फिर यह दिखाया कि सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए भी समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ाव बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की सफलता और इसमें विभिन्न वर्गों की भागीदारी ने तरसेम भारती की सार्वजनिक सक्रियता को एक बड़े फलक पर ला दिया है।
कुल मिलाकर, यह आयोजन सिर्फ कलाकारों के लिए मंच नहीं रहा, बल्कि तरसेम भारती की सामाजिक और सार्वजनिक सक्रियता का भी बड़ा मंच बनकर सामने आया।
