ब्लॉक कॉंग्रेस सोलन के द्वारा “लोकतंत्र बचाओ” ” वोट बचाओ” “देश बचाओ” अभियान के तहत पुराने विश्राम गृह सोलन से बाइक रैली का आयोजन
आज दिनाँक 16/10/2026
को ब्लॉक कॉंग्रेस सोलन के द्वारा “लोकतंत्र बचाओ” ” वोट बचाओ” “देश बचाओ” अभियान के तहत पुराने विश्राम गृह सोलन से बाइक रैली का आयोजन किया गया है ये रैली पुराने विश्राम गृह सोलन से निकलते हुए कोटलानाला, कोटलानाला से वापिस पुराने डीसी ऑफिस चौक होते हुए मिनी सचिवालय सोलन तक निकाली गयी जिसमें काफी अधिक संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और वोट चोरी पर मोदी सरकार को घेरा, और डीसी सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को वोट चोरी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा और उनसे कड़ी कार्रवाई की मांग की
रैली की अगुवाई सोलन ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने की, ठाकुर ने कहा कि आज भाजपा की तीन मुख्य चोरी पूरे भारत में प्रचलित है जिसमें पेपर लीक चोरी, चंदा चोरी और सबसे महत्वपूर्ण वोट चोरी है और वोट चोरी से काबिज सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए क्युकी वो पूरे भारत के लोगों का विश्वास खो चुकें है इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक विभाग के वॉयस चेयरमैन संजय शांडील भी मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि तेरहा करोड लोगो को मताधिकार से वंचित करना लोकतंत्र पर सीधा आघात है जोकि किसी भी सुरत में स्वीकार्य नहीं है इस रैली में प्रदेश कॉंग्रेस सचिव विकास काल्टा, सोलन शहरी कॉंग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा,शहरी महिला कॉंग्रेस अध्यक्षा सीमा शर्मा, जोगिंदरा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा,अमन सेठी, मनसार पंचायत के प्रधान जय प्रकाश JD, जौणाजी पंचायत के प्रधान सचिन कश्यप, शोबित बेहल, प्रदेश इंटक महासचिव रोहित कुमार, जतिन साहनी, विजय पूरी, विशाल शर्मा, नवीन वर्मा, राकेश मेहता, विक्रम कंवर, दीपक बनाल, हितेश ठाकुर, अजय गौतम, पुनीत नारंग, रजत थापा, निशांत मकोल, संजय शर्मा, विपिन ठाकुर, किरण, संजय बंसल, रामसिंह, मलकित सिंह, विकी, अवि आदि सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

