कंडाघाट में ट्रक की बैटरी चोरी, खिड़की का शीशा तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

कंडाघाट। सोलन जिले के कंडाघाट में ट्रक की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने ट्रक की खिड़की का शीशा तोड़कर बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। ट्रक मालिक की शिकायत पर कंडाघाट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक नंबर HP 64 D 3088 के चालक ने 15 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे अपना ट्रक चैल चौक के पास पुराने यूको बैंक के नजदीक खड़ा किया था। इसके बाद चालक अपने कमरे में चला गया। अगले दिन जब वह ट्रक के पास पहुंचा और दरवाजा खोलकर देखा, तो ट्रक की बाईं ओर की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और बैटरी गायब थी।

ट्रक मालिक के अनुसार, चोरी हुई बैटरी की कीमत करीब 15 हजार रुपये है, जबकि शीशे की कीमत लगभग 5 हजार रुपये बताई गई है। इस वारदात से उसे करीब 20 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ट्रक मालिक ने पुलिस से शिकायत कर चोरी हुई बैटरी बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल के आसपास पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की। हालांकि, अभी तक चोरी करने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *